" Never Doubt the Power of Prayer "
Prayers.....
कोइ तो है जो मन की मन्नतो को सच होने देता है। कोइ तो है जो दिल से निकली दुआओं को जीतने की संभावनाओ के सारे दरवाजे दरवाजे खोल देता है। कोइ तो है.... वो अदना सा बच्चा जाने क्या Pray कर रहा था... तुतली बोली में भगवान जी से अपनी Mom के लिये बुदबुदाते हुए क्या मांगे जा रहा था... उसकी Mom ICU में केंसर के समर में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही थी... और वो छोटा सा रोनी पापा को खोने के बाद अपनी Mom को खोना नहीं चाहता था, लोगो से उसने सुना था कि जब आप अपने अंतर्मन से Pray करे तो कुदरत झोली में लाकर वही चीजे उडेल देती है। बड़ी देर तक दोनों हाथों को Lock किये पलके झुकाये Pray कर रहा था और प्रार्थनायें Reflect होने लगी.... Doctors Excited से इस रहस्य से पर्दे उठाने में कि आखिर ये Miracle हुआ तो हुआ कैसे ?? बेटे के होठों पर अचानक Smile Flash हो गइ.... Doctors कह रहे थे : बेटा अब ममा आपको छोड़कर नहीं जायेगी... जाओ अपनी Mom से मिलो She is Waiting for You...
प्रार्थना के लिये कोइ जगह, कोइ Time, Fix नहीं होता। जब भी जहा भी जी करे... बस आंखे झुका ले और अपने मन को Devote कर दे.... फिर सब कुछ अपने आप होने लगता है।
Prayer की शक्तिया जादुई है। अगर आप रोज Pray करते है तो आपका हर दिन जादुई हो जाता है। मन से की गइ मन्नते कभी Blank और Nill हो जाये यह नामुमकिन है। बस भरोसे को टूटने ना दे। यकीन के आसमान को जरा सा ऊपर करके देखे पूरी कुदरत अपना प्रेम आपकी प्रार्थनाओं पर उड़ेल देती है।
क्या आपको ईश्वरीय शक्तियों पर Faith है। सत्य की तलाश हो और निष्काम प्रेम हो... बस यही से तो प्रार्थना का जन्म होता है। ईश्वर के प्रति, गुरु के प्रति, सच्चे संत के प्रति.... जो भक्ति ने गहराइयों का स्पर्श किया तो अवचेतन-चेतन से मिलकर चैतन्य से मिला देती है।
इरादा नेक हो मन में औरो के लिये तो अपना सब कुछ Dedicate करदे आप एक दिन प्रार्थनाओं के जरिये अपने प्रभु तक पहुंचकर अपने और अपने आस पास लोगो के जीवन की देहलीज पर समाधानों को वरमाला लिये खड़े देखते है।
दुनिया का वो सबसे बड़ा तीर्थ है जहा रोज पवित्रता का Business हो। पवित्रता लो और पवित्रता खर्च करो। मन का सोचना.... जानना... मानना... यकीन करना इस पवित्रता की ओढ़नी ओढ़कर ही प्रार्थना बन जाती है।
Prayer हादसों से बचाती है, मौत से जिन्दगी छिन लाती है, बुरे वक्त को खुबसूरत बना देती है, तन मन आत्मा को शांति और सुकून की श्रेष्ठता तक ले जाता है।






Comments
Post a Comment