हसरतों के पल....
हसरत.... चाहत.... कामना.... इच्छा.... Desire... जहां थे वहा से आगे निकल जाने की.... कुछ वो करने की जो किसी से नहीं हुआ, जिसके लिये पूरी कायनात कहे " It's not my cup of Tea " बस उसी को करने का Addiction हो जाये। वो एसे ही है - अगर मेरी कलम उसकी हर एक सांस को लिखना शुरू करे तो आखरी छोर तक पहुंचते-पहुंचते कोइ महाभारत सा महाग्रन्थ सरज जाउ, वो है ही एसे.... जब हंसे.... हंसने लगे तो जिन्होंने होंठो पर मुस्कान लाने से ही तलाख ले लिया हो वो भी खिल खिला उठें, वो रूठ जाये तो जैसे हर एक दिशायें सन्नाटे ओढ़ ले।
क्या क्या सोचे.... क्या क्या करें... क्या क्या कहें.... देखो... समझो तो आंखे फैल जाये... अंगुलिया दांतो तले आकर कट जाये.... रूह रूह में रोमांच बिखेर आये। मतलब पुरी दुनिया से Different और हटकर, समझना चाहे तो समझ में नहीं आये। एक अजीब सी दुनिया है उसकी, न ज्यादा दोस्त न दुश्मन। सपने हजारों और उन हजारों सपने के हजारों रंग.... एक नज़र में फैसला नहीं कर पायेंगे - कि क्या वो इसी दुनिया की है। बात बात में नोंकझोंक मगर संवेदना इतनी कि किसी का दर्द भी उसके मन का दर्द हो जाता, Attitude है तो है " हम किसी से कम नहीं है " मगर समर्पण उड़ेले तो एसे... जिसने उसे समझने की जरा कोशिश भर की उसके लिये अपना सब कुछ बिछा दिया। पढ़ाकू इतनी है कि किताबें की किताबें पी ली.... मूड मस्ती के लिये राजी हो जाये तो बस वातावरण में कितनी ही मायुसी क्यु ना पसरी हो कांधो से जैसे कोइ हमेशा हमेशा के लिये बोझ उतर जाये।
उसका मन जब भी हसरतों की उड़ान भरे तो कहता है उसे मुझसा बनना है... मेरी हर आदत को खुद में घोल लेना है उसे, उसे मेरी Ideologies को जीना है। और मुझे उसे कुछ.... बहुत कुछ.... सब कुछ होते हुए देखना.... Destiny किसे कब कैसे कहा मिलेगी पता नहीं.... मगर हां एक दिन कदम जरूर मिलेंगे किसी मोड़ पर.... हो सकता है - कुछ दिनों.... कुछ महीनों... कुछ हफ़्तों.... कुछ घण्टो या कुछ मिनटों में भी.... इतंजार है मुझे भी... और उसे भी।
कोइ कैसे इतना सब कुछ किसी के लिये Devote कर सकता है, ये सवाल मैं उससे पुछू या खुद से.... जवाब कहा है ? और किसके पास।
उसके मकसदों का आसमान उंचा हो गया है, उसके हसरतों के पल पंख लगाकर उड़ने को बेचैन है... सब कुछ कुछ पलों में बदलने के मुहाने पर है... और दुआओ में रंगत... कि जो उसे चाहिये.... मिल ही जाये।





Comments
Post a Comment